अंदाज़े इश्क़।

0
0

12th September 2024 | 2 Views | 0 Likes

Disclaimer from Creator: Solely written by me.

Info: This Creation is monetized via ads and affiliate links. We may earn from promoting certain products in our Creations, or when you engage with various Ad Units.

How was this Creation created: We are a completely AI-free platform, all Creations are checked to make sure content is original, human-written, and plagiarism free.

Toggle

मुख पर रौनक है कैसी

जाने क्या बात हुई ऐसी,

कि चाँद से चेहरे पे आई 

चमक सूरज जैसी।

जाने कौन सी

घटना घटी,

कि पल में ही

बदली काया तेरी।

झुकी नजरें जिसकी 

कहर ढाती थी, 

आज वो भी थी 

खयालों में उलझी हुई।

बदले-बदले अंदाज़ हैं 

कुछ तो बात है,

जो शिकायतें भी 

अब इश्क़ की बात हुई।

कभी जो तरसते थे 

एक दीदार को तेरे,

आज वही दोनों थे 

आमने-सामने।

फिर इश्क़ की बात हुई 

जिससे कभी बदली

पूरी कायनात,

तो कभी दुनिया बदल गई।

Madhulika Mishra

@Madhulika-Mishra

Following-1
Followers-1


You may also like