1000002556

रथ का पथ

    Jn
    @Jn
    20 Followers
    12
    0
    15
    0
    12 Likes | 27 Views | Oct 19, 2024

    खोज रही अपने रथ का पथ, 
    किस ओर उसे ले जाँऊ !!
    अंधकार के मार्ग पर
    सफलता का पुंज पाँऊ || 

    डर लगता है, चकाचौंध के 
    अंधियारे में कही भटक  न जाँऊ ॥
    विस्मृत होकर देखती हूं,
    कौन दिशा है, कहाँ राह है।

    पथ प्रशस्त करे जो, ऐसी चाह कहाँ है। 
    स्वमन से पूछती प्रश्न बार-2, 
    इस दुविधा का अन्त कहाँ है।

    प्रश्नों की बौछारों पर कहता मन, 
    कर्म तुम्हारा रथ का पथ
    अथक परिश्रम प्रकाश पुंज । 
    सतपथ पर आगे बढना, 
    घोर निराशा मे भी डटना !

    असफलता में भी सफलता की राह दुंढना
    मात्र उद्देश्य रहे जीवन में,
    अंतिम सत्य तक संघर्ष करना !! संघर्ष करना !!