Fb Img 1746210425445

Creation 784316

    Ashok Chavda
    @Ashok11
    4 Followers
    3
    0
    1
    0
    3 Likes | 7 Views | May 3, 2025

    महाभारत पर कई लोग फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी महाकाव्य महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं। महाभारत आमिर का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। आमिर महाभारत पर एक नहीं कई फिल्म बनाएंगे। सभी फिल्मों को अलग-अलग डायरेक्टर डायरेक्ट करेंगे। वही साउथ के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली भी महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं। महाभारत राजामौली की भी ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। वही अब राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया हैं। राजामौली ने फिल्म के कास्टिंग को लेकर बड़ी घोषणा करी हैं। हाल ही में राजामौली हिट: द थर्ड केस फिल्म के प्री रिलीज इवेंट में पहुंचे थे। इस फिल्म में साउथ स्टार नानी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसी इवेंट के दौरान राजामौली ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के कास्टिंग को लेकर बात किया। दरअसल इवेंट के दौरान राजामौली से होस्ट सुमा कनकला ने महाभारत की कास्टिंग के बारे में सवाल किया राजामौली से पुछा गया कि क्या नानी महाभारत का हिस्सा होंगे, तो राजामौली ने कहा - केवल नानी की कास्टिंग तय है।