विद्यार्थी जीवन

    Aditi Jaya
    @Aditi-Jaya
    9 Followers
    1
    0
    1
    1
    1 Likes | 6 Views | Apr 8, 2025

    विद्यार्थी जीवन का क्या है मोल, आओ मैं बतलाऊं इस जीवन के बोल।

    विद्यार्थी जीवन में अर्जित करते जो ज्ञान, उसी की सहायता से हम कर पाते सही मार्ग पर प्रस्थान।

    जब हम करते सभी नियमों का पालन, तभी जीवन में बना रहता अनुशासन।

    जब हम करते समय का सदुपयोग, तभी कर पाते अर्जित ज्ञान का उपयोग।

    जब हमारे मन में कई सवाल है उठते, तभी तो उनका हल होता जवाब ढूँढते-ढूँढते।

    जब करते गलतियाँ और उनसे सीखते, तभी तो हम उन्हें दोहराया ना करते।

    जब हम कार्यक्रम में हिस्सा लेते कई बार, तभी तो हम में बढ़ता आत्मविश्वास हर बार।

    जब खेल- खेल में पाते कोई स्थान, तभी तो हमें होती खुद अपनी पहचान।

    जब हम होते खुद से परिचित, तभी जान पाते क्या है उचित- अनुचित।

    जब हम बढ़ाते हैं दोस्ती का हाथ, तभी तो हर मुश्किलों से लड़ पाते साथ-साथ।

    जब दोस्तों का साथ के संग मिले बड़ों का आशीर्वाद, तब चहूँओर गूँजे हमारे विजय का शंखनाद।

    जब मन में हो विश्वास और हो धैर्य का आत्मबल, तभी जीवन के हर मैदान में हम होंगे सफल।

    #अदितिकीरचना