हमारे देश का संविधान।

    Harsh Agrawal
    @Harsh-Agrawal
    0 Followers
    1
    0
    0
    0
    1 Likes | 1 Views | Mar 11, 2025

    हमारे देश का संविधान।


    करो ना कभी तुम इसका अपमान,(2)
    बहुत खूबसूरत है हमारे देश का संविधान।

    स्याही काफी लगी है इस संविधान को लिखने में,
    लगी है काफी मेहनत,हमे ऐसा संविधान मिलने में,
    शब्दों से भरा ये पाठ एक हमारा है,(2)
    हमें अपना संविधान दिलोजान से पूरे है।

    अनुसरण करो तुम,उन लिखे हुएं अनुच्छेदों का ,
    करो आदर तुम भी सारे गुण और विच्छेदो का,
    बल काफी उसे लिखने में लगाया गया है,(2)
    बड़ी मुश्किल से ऐसा संविधान पाया गया है।

    छुआछूत को दूर करने के लिए लिखा गया था हमरा संविधान,
    फिर भी न जाने,आज क्यों है लोग इससे अनजान,
    बोलबाला आज भी है लोगों में उसका,(2)
    करते है अनादर जब कि, करना चाहिए आदर उसका।

    भरी पड़ी हमारे संविधान में नजाकत है,
    ये संविधान ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है,
    न जाने कब समझेंगे लोग इसका महत्व,(2)
    कब बनाएंगे लोग इस संविधान को अपना अपनत्व?

    सारी विधियों से भरा,ये एक बड़ा विधान है,(2)
    बड़ा प्यारा और खूबसूरत,हमारे देश का संविधान है।