Chandraprabha Vati Ke Fayde

Chandraprabha Vati Ke Fayde

    Malavika Chandel
    @Malavika-Chandel
    24 Followers
    1
    0
    2
    0
    1 Likes | 34 Views | Mar 6, 2025

    चंद्रप्रभा वटी एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक औषधि है जो शरीर की बीमारियों का समाधान करने के लिए उपयोग में लाई जाती है। ये एक शक्ति वर्धक, रसायन (कायाकल्प करने वाला), और बल्य (शक्ति बढ़ाने वाली) चिकित्सा है। "चंद्रप्रभा" का अर्थ है "चांदनी की चमक"। ये इसके शरीर को ताकत और प्रकाश देने वाले गुणों को दर्शाता है। ये आयुर्वेदिक दवा मुख्य रूप से मूत्र संबंधी विकार, महिलाओं के स्वास्थ्य, और देह शुद्धि (डिटॉक्सिफोकेशन) के लिए उपयोगी मानी जाती है।

    यह भी पढ़ें: Somatic Yoga Benefits

    Advertisement

    Shining Diva Combo Pearl Necklace Jewellery SetShining Diva Combo Pearl Necklace Jewellery SetRs. 299
    Chandraprabha Vati

    चंद्रप्रभा वटी क्या है?

    चंद्रप्रभा वटी एक आयुर्वेदिक चूर्ण है जो 37 प्राकृतिक औषधियों और खनिजों से बनती है।

    इसमे मुख्य रूप से शिलाजीत, गुग्गुलु, मुस्ता, त्रिफला, लौह भस्म, और पिप्पलीमूल जैसे महत्वपूर्ण तत्व शामिल होते हैं।

    ये शरीर के बहुत सारे तंत्रों पर लाभदायक प्रभाव डालती है।

    चंद्रप्रभा के मुख्य घटक और उनके लाभ

    · शिलाजीत और गुग्गुलु - शरीर को डिटॉक्सीफाई करने वाले और सूजन को कम करने वाले तत्व

    · त्रिफला और गुडूची - मजबूत इम्युनिटी देने वाले एंटीऑक्सीडेंट

    · लौह भस्म - एनीमिया और यकृत रोग के लिए उपयोगी

    · यवक्षार और स्वरजिका क्षार - मूत्र की जलन को दूर करने वाले क्षारीय तत्व

    Chandraprabha Vati Ke Fayde - चन्द्रप्रभा वटी के फायदे

    Advertisement

    ATOM Digital Kitchen Food Weighing Scale For Healthy Living, Home Baking, Cooking, Fitness & Balanced DietATOM Digital Kitchen Food Weighing Scale For Healthy Living, Home Baking, Cooking, Fitness & Balanced DietRs. 199
    Chandraprabha Vati Ke Fayde

    1.) मूत्र संबंधी समस्याओं को दूर करें

    ये एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है जो मूत्र संबंधी समस्याओं जैसे मूत्र पथ संक्रमण (यूटीआई), गुर्दे की पथरी, और जलन को दूर करने में मदद करती है।

    ये किडनी और ब्लैडर की सफाई करने में मदद करती है।

    2.) महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक

    चंद्रप्रभा वटी लड़कियों में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है।

    ये पीसीओडी, बांझपन और महिलाओं के पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए फायदेमंद है।

    ये गर्भ धारण करने में भी सहायक हो सकती है।

    3.) सूजन और दर्द कम करे

    चंद्रप्रभा वटी में गुग्गुलु, शिलाजीत और त्रिफला जैसे 'एंटी-इंफ्लेमेटरी' तत्व शामिल होते हैं।

    ये शरीर में सूजन, दर्द और गठिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।

    4.) पाचन तंत्र मजबूत करे

    चंद्रप्रभा वटी पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है।

    ये अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

    ये मेटाबोलिज्म को भी तेज़ बनाने के लिए काम आती है।

    Advertisement

    Cadbury Dairy Milk Silk Special Gift Basket with Teddy BearCadbury Dairy Milk Silk Special Gift Basket with Teddy BearRs. 650

    Advertisement

    12V Car Food Warmer | Portable Mini Personal Microwave Portable Oven12V Car Food Warmer | Portable Mini Personal Microwave Portable Oven
    Chandraprabha Vati Ke Fayde 1

    5.) लीवर को सुरक्षित रखें

    चंद्रप्रभा वटी यकृत (लिवर) की शुद्धि और 'डिटॉक्सिफिकेशन' में मदद करती है।

    ये फैटी लीवर, पीलिया, और लीवर डैमेज को ठीक करने में उपयोगी हो सकती है।

    6.) डायबिटीज को कंट्रोल करें

    चंद्रप्रभा पर शोध में पाया गया है कि यह मधुमेह (प्रमेह) को नियंत्रित करने में प्रभावी है।

    ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और इंसुलिन की क्रिया को सुधारने में मदद करती है।

    7.) कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग से बचाव

    चंद्रप्रभा वटी शरीर में कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद करती है।

    ये दिल की बिमारियों से बचाव में मदद करता है।

    ये ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में भी सहायक है।

    8.) त्वचा रोगों में अच्छी है

    चंद्रप्रभा वटी में मौजुद शिलाजीत और त्रिफला जैसे तत्व डिटॉक्सिफिकेशन में मदद करते हैं।

    ये त्वचा की सफाई, मुँहासे, और एक्जिमा जैसे रोग को हटाने में मदद करती है।

    Advertisement

    Herbalvilla Pure Moringa Leaf Powder (200 grams) For Weight Loss and Hair GrowthHerbalvilla Pure Moringa Leaf Powder (200 grams) For Weight Loss and Hair GrowthRs. 239
    Chandraprabha Vati Ke Fayde 2

    9.) किडनी के कार्यों में सुधार करें

    चंद्रप्रभा वटी किडनी की सुरक्षा करने और नष्ट किडनी टिश्यू को पुन: सृजन करने में मदद करती है।

    ये किडनी फेलियर जैसा गंभीर रोग में भी सहायक हो सकती है।

    10.) शरीर को ऊर्जा प्रदान करती है

    चंद्रप्रभा वटी एक बल्य (शक्ति) चिकित्सा है।

    ये शरीर को मज़बूती और ऊर्जा प्रदान करती है।

    ये शरीर से थकान को दूर करने और शक्ति को बढ़ाने में मदद करती है।

    चंद्रप्रभा (Chandraprabha) का उपयोग और मात्रा

    · सामान्य मात्रा: 1-2 गोली दिन में 2 बार, भोजन के बाद, गरम पानी या दूध के साथ ले सकते हैं।

    · मधुमेह या मेटाबोलिक सिंड्रोम के लिए: 500-1000 मिलीग्राम प्रतिदिन।

    · कब्ज या पाचन समस्या के लिए: रात में सोने से पहले ले।

    क्या चंद्रप्रभा वटी (Chandraprabha Vati) सुरक्षित है?

    रिसर्च के हिसाब से, अगर चंद्रप्रभा वटी को सही मात्रा में लिया जाए तो इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।

    2000 mg/kg तक की खुराक को भी सुरक्षित माना गया है।

    यदि आप किसी भी रोग के लिए कोई दूसरी दवा ले रहे हैं, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर से सलाह ले कर ही चंद्रप्रभा वटी को शुरू करें।

    Advertisement

    Pidilite Multipurpose Spray, Rust Remover, Lubricant, Stain Remover, Degreaser, CleaningPidilite Multipurpose Spray, Rust Remover, Lubricant, Stain Remover, Degreaser, CleaningRs. 372
    Ayurveda Chandraprabha Vati

    टेकअवे संदेश

    चंद्रप्रभा वटी एक सर्वग्रस्थ आयुर्वेदिक चिकित्सा है।

    ये शरीर के कई तंत्रों पर लाभदायक प्रभाव डालती है।

    ये किडनी, लीवर, डायबिटीज, महिलाओं के स्वास्थ्य और मेटाबोलिज्म में सुधार लेने वाली एक श्रेष्ठ आयुर्वेदिक औषधि है।

    इसके नियमित उपयोग से शरीर की ऊर्जा बढ़ती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, और शरीर की प्राकृतिक शुद्धि होती है।

    यदि आप आयुर्वेदिक उपाय ढूंढ रहे हैं जो सुरक्षित और प्रभावी है, तो चंद्रप्रभा वटी एक उत्तम विकल्प हो सकती है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में व्यक्त विचारों को किसी चिकित्सक की सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने इलाज करने वाले चिकित्सक से परामर्श लें।

    पाठन एवं सन्दर्भ

    ·       file:///C:/Users/admin/Downloads/2109-Article%20Text-4956-1-10-20230119%20(1).pdf

    ·       https://pmc.ncbi.nlm.nih.gov/articles/PMC5052381/

    ·       file:///C:/Users/admin/Downloads/862-Article+Text-1422-1-10-20220204.pdf

    ·       https://healthynutritionforyou.com/amla-juice-benefits-for-skin/