आपकी मेहरबानी

    Komal Singh
    @Komal-Singh
    0 Followers
    0
    0
    0
    0
    0 Likes | 1 Views | Dec 29, 2024

    आपकी मेहरबानी


    अनकही सी बात, अधूरे अल्फाज,
    बिछड़ी हुई मुहब्बत, आपकी मेहरबानी..
    दिल के जज़्बात , तन्हा एहसास,
    जहन में अनगिनत सवालात, आपकी मेहरबानी।
    बिखरे हुए से ख्वाब, ज़ख्म पायाब..
    अश्कों की बरसात, आपकी मेहरबानी..!!
    टूटे हुए सपने, रूठे हुए अपने..
    हर लम्हा बस तंग हालात, आपकी मेहरबानी..!!
    बेचैन दिल , तड़प तिल तिल..
    हर इक सांस मुश्किल,  आपकी मेहरबानी..!!
    बेनूर शक्ल, बेसुकून अक्ल,
    रुआंसी मुस्कान , आपकी मेहरबानी।