20241116 090300

बच्चों की फुलवारी✨✨✨

    Shweta Shrivastava
    @Saakshi
    53 Followers
    3
    0
    5
    0
    3 Likes | 11 Views | Nov 16, 2024
    बच्चों की यह फुलवारी,
    रंग-बिरंगी, सपनों सी है प्यारी।
    हँसी-खुशी भरी बगिया में,
    खेलें कूदें सब बारी-बारी।
     
    तितली बनकर उड़ते फिरते,
    हरियाली में मचलते हैं।
    फूलों जैसा कोमल चेहरा ,
    कितने अच्छे लगते हैं।
     
    सपनों की दुनिया बसाते,
    हँसते-गाते इतराते हैं।
    नन्हें-नन्हें कदमों से ये,
    हर मुश्किल को दूर भगाते हैं।
     
    रंग-बिरंगे खिलौने लेकर,
    मस्ती में खो जाते हैं।
    शोर-शराबा,मस्ती करते,
    जीवन को रंगीन बनाते हैं।
     
    शरारतों से भरी ये टोली,
    मीठी बातें, मनमोहक बोली।
    हर दिन नई कहानी कहते,
    पंछियों के जैसे रहते चहकते।
     
    इनके संग दिल खिल उठता है,
    हर दिल जैसे फूल खिले।
    हँसी-खुशी का त्योहार है,
    बच्चों की ये अद्भुत बगिया।
     
     बच्चों की ये अद्भुत दुनिया
    खुशियों की खुशबू फैलाए।
    हर दिल को ये भातीहै,
    जीवन को जीवंत बनाती है।
    #milyin#newcreation#kids#storiesforkids#kidsstories#children#story#stories#moralstories#education#learning#poem#poetry#kavita#hindikavita
     
    Tags: