Version 1.0.0

राम नाम की महिमा

    Shailesh Tripathi
    @Sita-Tripathi
    3 Followers
    3
    0
    7
    0
    3 Likes | 7 Views | Nov 1, 2024


               ॥ राम नाम की महिमा ॥

    श्री राम से है मेरा,
    जनम-जनम का नाता ।
    उठते-बैठते,खाते-पीते,
    राम नाम मेरे मन में आता   ॥ १ ॥ 

    श्री राम नाम की,
    महिमा अपरंपार है ।
    जो श्रीराम की शरण में आता,
    होता उसका कल्याण है  ॥ २ ॥

    यह दुनिया माता भ्रम है,
    यहाँ सत्य केवल राम है ।
    श्रीराम की भक्ति करो,
    श्रीराम की लीला अपरंपार है   ॥ ३ ॥

    ऋषि-मुनि सब कहें,
    श्रीराम है जीवन का मूल ।
    इसलिए उनको तू ,
    प्राणी कभी ना भूल   ॥ ४ ॥

                                                -शैलेश त्रिपाठी