Maharana Pratap

भारत का वीर पुत्र

    Shailesh Tripathi
    @Sita-Tripathi
    3 Followers
    3
    0
    8
    0
    3 Likes | 9 Views | Nov 1, 2024

                            भारत का वीर पुत्र 

    मुगलों का,आफगानों का,
    आतंक काफी बढ़ रहा था,
    समाज पर कलंक लग रहा था,
    प्रजा पर अत्याचार बढ़ रहा था ।। १ ॥

    मर्यादा तो सबने लांघ दी,
    मान-सम्मान की बात अलग,
    अपनों ने ही किया विश्वासघात,
    औरों की तो बात अलग ।। २ ॥

    आहुति देने को तयार खड़ा यौवन था,
    जौहर करना तो अभी बाकी था,
    ढल रहा अभिमान का सूर्य था,
    इतिहास नया रचना बाकी था ।। ३ ॥

    जिसका घोड़ा बड़ा स्वाभिमानी था,
    मेवाड़ की धरती से आया वह फरिश्ता था,
    जिसे अकबर कभी ना हरा सका था,
    वही भारत का वीरपुत्र, महाराणा प्रताप था ।। ४ ॥
           
                                              -शैलेश त्रिपाठी