उम्र हो यदि खेल खिलौनों की जाकर खेल खिलौने खेलो

    Piyush Ganvai
    @Pagal167
    1 Followers
    1
    0
    0
    0
    1 Likes | 4 Views | Sep 12, 2024658561 | 22932

    उम्र हो यदि खेल खिलौनों की 

    जाकर खेल खिलौने खेलो

    इन हालातो से ना खेलो

    इन जज्बातों से ना खेलो

    उम्मीदों का वैसे ही सोध 

    प्रबल

    तानो का वैसे ही जोर

    अबर

    वसुधा पे फैले जैसे

    सूर्य किरण

    वैसे यादों का होता  तेज

    भ्रमण 

    जान कर हर बातों को

    अनजान बनकर ना बोलो

    उम्र हो यदि...

    राहों के कंकड़ टेक

    में हैं 

    शंकाए अपनी वेग 

    में हैं

    सबका अलग अलग

    प्रमेय

    मेरा न जान सके 

    वो ध्येय

    और चाल जानती हो

    फिर भी व्योम की ओर बढ़ो 

    उम्र हो यदि...

    धाराओं की एक चुभन

    निहार रहा जो शून्य गगन

    प्रश्नों से खिलखिल होता मन

    हाल तो जाने अन्तःकण 

    पल पल का क्यूं ये द्वंद युद्ध

    बस अपनी जीत स्वीकार करो

    मैं हारा कैसे हारा इसका

    कोई प्रमाण तो दो

    बाकी

    उम्र हो यदि...