Img 20230919 Wa0049

मन तिरता कंठ है कष्टों का ……..

Home > Creations > मन तिरता कंठ है कष्टों का ……..

Shivangi SrivastavaLast Seen: Sep 21, 2023 @ 1:23pm 13SepUTC
Shivangi Srivastava
@Shivangi-Srivastava

मन तिरता कंठ है कष्टों का
मन फिर भी तृष्णा का स्वामी है
कभी इस छोर कभी उस छोर
मन भ्रम में भी अभिमानी है

नयन-घर बैठे हैं मोती सारे
मन खुद में भीजे बिन पानी है
दो सिरे पकड़कर छिप जाते हैं
इन नैनों के आंसू भी स्वाभिमानी हैं

मन मुझमें ढूंढे है भेद सभी
हर प्रश्न कहे नादानी है
मैं जिस मन से रूष्ट वो मेरा है
नैनों में सजी कहानी है

मन तिरता कंठ है कष्टों का
मन फिर भी मनमानी है………

– शरर ✍️

Shivangi SrivastavaLast Seen: Sep 21, 2023 @ 1:23pm 13SepUTC

Shivangi Srivastava

@Shivangi-Srivastava





Published: | Last Updated: | Views: 4

You may also like

Leave a Reply